परीक्षा में सफलता के टिप्स बताए
नवलगढ़| सरकारीकॉलेज में युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में बैंकिंग सेवाओं में चयन के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर शिविर हुआ। विशेषज्ञों ने परीक्षाओं की तैयारियों के टिप्स दिए। केंद्र प्रभारी लक्ष्मी परेवा, डॉ. रामकुमार सिंह, डॉ. अल्पना सैनी, सुनीता सिंघल मधुलता ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब भी दिए।
नेत्रचिकित्सा शिविर आज
नवलगढ़| सेवाज्योतिआरआर मोरारका चेरिटेबल ट्रस्ट, अंधता निवारण समिति जयपुर की ओर से सोमवार सुबह नौ बजे से राधेश्याम मोरारका मेडिकल इंस्टीट्यूट में नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर होगा। विशेषज्ञ डॉ. अंशु सहाय सहयोगी सेवाएं देंगे।
रक्तदानशिविर आज
मलसीसर| श्रीश्याम सेवा समिति के सौजन्य से लुहारूका गेस्ट हाउस में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। समिति के मनीष केडिया ने बताया कि शिविर में बीडीके अस्पताल झुंझुंनू का मेडिकल स्टाफ अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। रक्तदान शिविर में गत वर्ष 41 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ था।
एक्यूप्रेशरचिकित्सा पद्घति अपनाएं : सैनी
नवलगढ़|शहरके किसान छात्रावास के सामने रविवार को एक्युप्रेशर शिविर का उद्घाटन बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के निदेशक जयप्रकाश सैनी ने किया। उन्होंने लोगों से एक्युप्रेशर चिकित्सा पद्घति अपनाने का आव्हान किया। मौलाना लुकमान हाजी, बाबू भाई पार्षद, उस्मान डॉ. अयूब खत्री सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।