टमकोर की बेटी का रियाद में कत्ल
टमकोरकी रहने वाली टीना जांगिड़ और उसके चार साल के बेटे अक्षय की सऊदी अरब के रियाद शहर में पति, जेठ जेठानी ने करंट लगाकर हत्या कर दी। उसका ससुराल राजगढ़ (चूरू) में था। वह कुछ समय से रियाद में रह रही थी। पति जेठानी को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
टमकोर के महावीरप्रसाद की बेटी टीना उसके चार साल के बेटे अक्षय की 30 अगस्त को बिजली का करंट लगाकर पति, जेठ-जेठानी ने हत्या कर दी। टीना के भाई निजी स्कूल में शिक्षक अमित ने आरोप लगाया कि हत्या को हादसे का रूप देने के लिए घर में आग लगाकर फरार हो गए। योजना इतनी पहले से थी कि भागने के लिए टिकट भी बनवा ली थी। लेकिन ये भाग नहीं सके। पुलिस ने वारदात के 45 मिनट में ही इन्हें पकड़ लिया। पति नरेंद्रकुमार जेठाणी पिंकी ने हत्या करना कबूल कर लिया है। दोनो जेल में बंद हैं। पिता महावीरप्रसाद दुबई में ही फोरमैन का काम करते हैं। वे दूतावास के जरिए शव को भारत लाने का प्रयास कर रहे हैं।
टमकोर की टीना बेटे अक्षय की फाइल फोटो