पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय कवि चंद्रप्रकाश का सम्मान किया

राष्ट्रीय कवि चंद्रप्रकाश का सम्मान किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिसाऊ | दुर्गादत्तजटिया राजकीय उमावि के छात्र रहे राष्ट्रीय कवि चंद्रप्रकाश पोद्दार का विद्यालय परिवार ने सम्मान किया। बिसाऊ निवासी कवि पोद्दार का प्रधानाचार्य कमलेश तेतरवाल ने सम्मान किया।

कवि पोद्दार ने कविता संग्रह सच का आईना की प्रति भेंट की। उन्होंने भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, मकड़ी का जाल आदि विषयों पर कविताएं पेश की। कार्यक्रम में कोलकाता प्रवासी गोपाल पोद्दार,मलसीसर की पेसिफिक इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक सुशील शर्मा विशिष्ट अतिथि थे। इस मौके पर भागीरथमल मीणा, राजवीर पूनियां, राकेश सिंह बारेठ, रणवीरसिंह, महेंद्र कुल्हरि, विक्रम डोकवाल, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...