कराटे में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान
पिलानी. दुर्गापब्लिक स्कूल की टीम ने राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापिका पुनीता शर्मा ने बताया कि जीवनी इंटरनेशनल स्कूल चिड़ावा में हुई स्टेट राजस्थान ऑल स्टाइल कराटे-डू चैंपियनशिप 2014 में कोच जोनी महेश स्वामी के नेतृत्व में राहुलसिंह प्रियंका सोनी ने स्वर्ण पदक, हिमांशु, केतन स्वामी, सज्जन वर्मा अक्षय माटोलिया ने रजत तथा दीपक, टोनिस, प्रकुल, दीपिका, प्रतीक, अभिमन रिंकू ने कांस्य पदक जीता। स्वर्ण रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विजेता खिलाड़ियों का स्कूल में प्रबंधक सुशील वर्मा आदि ने सम्मान किया।
पूर्वसैनिकों की बैठक आज
मलसीसर.मलसीसरब्लॉक के भूतपूर्व सैनिकों की बैठक मंगलवार को सुबह 11 बजे मरोदिया गेस्ट हाउस में ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन ताज मो. की अध्यक्षता में होगी सचिव डूंगरमल योगी ने बताया कि बैठक में चिंकारा कैंटीन के लिए भूमि आबंटन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी
वार्षिकोत्सवपुरस्कार वितरण आज
पिलानी.दुर्गापब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को शाम तीन बजे मनाया जाएगा। प्रबंधक सुशील वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोदी कॉलेज लक्ष्मणगढ़ के प्राचार्य डॉ. एनएस नाथावत होंगे। अध्यक्षता नांवा के पूर्व विधायक हरीशचंद्र कुमावत करेंगे।
पौषबड़ा महोत्सव आज
पिलानी.आलोकिकदर्शन धाम मंदिर परिसर में मंगलवार को पौषबड़ा महोत्सव होगा। संस्थापक बजरंगलाल शर्मा ने बताया कि मंगलवार को शाम तीन बजे भजन-कीर्तन होगा। बड़ों का भोग लगाया जाएगा।