भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में चर्चा
मलसीसर| वसुंधरासरकार के एक साल पूरे होने पर जयपुर समारोह में जाने की तैयारी के लिए अलसीसर ब्लॉक भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को हुई। ब्रह्म परिषद भवन में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने की। मुख्य अतिथि मंडावा विधायक नरेंद्र खीचड़ थे। बैठक में पंचायत चुनाव संबंधी भी चर्चा हुई। बैठक में मंडल महामंत्री कन्हैयालाल सैनी, किशनसिंह करणावत, पूर्व सरपंच संतोष हाकिम, सुनील शर्मा, पवन चौमाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे
भाजपाकी बैठकें आज
नवलगढ़| भाजपानगरमंडल की बैठक मंगलवार को शाम चार बजे लवली सदन में होगी। नगर मंडल अध्यक्ष महेश चौधुरी ने बताया कि सदस्यता अभियान, स्वच्छ राजस्थान सप्ताह सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। उधर, सुबह 12 बजे भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक बाला किला में होगी। मंडल अध्यक्ष कैप्टन किशन सिंह शेखावत ने बताया कि मुद्दों पर चर्चा होगी। मुकुंदगढ़.भाजपानगर मंडल की बैठक मंगलवार शाम वार्ड 11 स्थित फतेहपुरिया हवेली में होगी। मंडल अध्यक्ष महेश ढांचोलिया ने बताया कि भाजपा शासन के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 13 दिसंबर को जयपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम में जाने अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।