पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"बेटी बचाओ अभियान\' रैली

\"बेटी बचाओ अभियान\' रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूंके स्वर्ण जयंती स्टेडियम में बेटी बचाओ अभियान की शपथ कार्यक्रम के लिए गुरुवार को सीताराम टीबड़ेवाला माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।

आरवाईपीएस के संयुक्त तत्वावधान में शुरु हुई रैली को प्रधानाचार्य दीनदयाल स्वामी जिलाध्यक्ष हेमंतसिंह घोड़ीवारा ने हरी झंडी दिखाई। संयोजक बसंत पारीक राहुल जांगिड़ नरहड़ थे। प्रबंध समिति के सतीशचंद्र गुप्ता, परमेश्वरलाल चेजारा, जगदीशप्रसाद मीणा ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। आचार्य वासुदेव, निर्मला, महिपाल, मनोज, दुष्यंत, रंजना, मुकेश आदि ने सहयोग किया।

सिंघाना|सीएमएचओएसएन धौलपुरिया बीसीएमओ डॉ. छोटेलाल गराटी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बैठक ली। गणमान्य नागरिकों से 21 दिसंबर को झुंझुनूं पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

मलसीसर|शपथग्रहण समारोह में मलसीसर ब्लॉक के छह हजार लोग शामिल होंगे। सीएमएचओ की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, दवा विक्रेताओं, चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मचारियों आशा सहयोगिनियों की बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बीसीएमओ डॉ. राहुल सुमन ने व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी।

बुहाना|सीएमएचओकी अध्यक्षता में हुई बैठक में बुहाना खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उपखंड के छह हजार लोग स्वर्ण जयंती स्टेडियम में शपथ लेंगे।