पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 44 वाहन जब्त, 38 का चालान

44 वाहन जब्त, 38 का चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिलानी. अभियानमें 82 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी महेंद्रसिंह ने बताया कि बिना कागजात 44 वाहन जब्त किए गए 38 का चालान किया गया। सिंह ने बताया कि दोनों पालिका क्षेत्रों में हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। शुक्रवार से बिना हेलमेट चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। गाड़ियों पर काले शीशे एवं गर्डर पाए जाने पर चालान या जब्त करने की कार्रवाई होगी।

पांचओवरलोड डंपर जब्त

मलसीसर.स्थानीयपुलिस ने गुरुवार को पांच ओवरलोड डंपर जब्त किए। एसएचओ गोपीराम बाजिया ने बताया कि गश्त के दौरान 21 हजार 8 सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया।

साक्षरतारैली निकाली

खेतड़ीनगर. मेहाड़ाजाटूवास में गुरुवार को साक्षरता जनजागरण सप्ताह मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी नरेश मान थे। ब्लॉक समन्वयक विनोद कुमार ने साक्षरत जन जागरण के महत्व पर प्रकाश डाला। महेंद्र कुमार के नेतृत्व में नुकड़ नाटक छात्राओं की मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार मीणा ने ग्राम पंचायत से साक्षरता जन जागरण रैली को हरी झंडी दिखाई।

कॉलेजमें रक्तदान शिविर आज

मंडावा.मंडावाकॉलेज में शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। प्राचार्य राजेंद्रप्रसाद केरोड़िया ने बताया कि एनएसएस इकाई एवं श्रीगोपाल कृष्ण सेवा समिति जयुपर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर के मुख्य अतिथि एसएचओ रणजीतसिंह सेवदा होंगे।

कोदेसरमें नहीं हुई ग्राम सभा

बिसाऊ.कोदेसरपंचायत में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत विशेष ग्रामसभा नहीं होने से लोग इसके लाभ से वंचित रह गए। ग्रामीणों को इस योजना की जानकारी नहीं मिल सकी।

पालिकाबोर्ड की पहली बैठक 15 को

बिसाऊ.नगरपालिका के बोर्ड की पहली बैठक 15 दिसंबर को चेयरमैन हारून खत्री की अध्यक्षता में होगी। बैठक में कस्बे के विकास के एजेंडे पर चर्चा होगी।

पाठ्यसामग्रीका वितरण

झुंझुनूं. लायंसक्लब ने गुरुवार को वार्ड 16 के रैगरपुरा स्कूल एवं आंगनबाड़ी के छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री सर्दियों की जरूरत के अनुसार कपड़े वितरण किए। क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़, रामबाबू चनानिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

पंचायतसमिति बैठक 15 को

झुंझुनूं.पंचायतसमिति की साधारण सभा 15 दिसंबर को सुबह ग्यारह बजे पंचायत समिति सभागार में होगी।