पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी स्कूल के कमरों से हटाया 40 साल पुराना कब्जा

सरकारी स्कूल के कमरों से हटाया 40 साल पुराना कब्जा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलसीसर | राजकीयएलएनटी सीनियर सैकंडरी स्कूल के प्राइमरी सेक्शन के चार कमरों पर एक संस्था सचिव ने 40 साल से कब्जा कर रखा था। तहसीलदार मांगेराम पूनियां ने गुरुवार को मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंच चारों कमरों का कब्जा स्कूल प्रधानाचार्य प्रीतमसिंह को सौंप दिया। मामले के अनुसार राजकीय एलएनटी सीनियर सैकंडरी स्कूल के प्राइमरी सेक्शन के चार कमरों पर वीआर स्कूल के सचिव सांवरमल बावलिया ने गत 40 साल से कब्जा कर रखा था। एसडीएम मदनलाल सिहाग द्वारा बुधवार को सरकारी स्कूल के चारों कमरों से कब्जा हटाने के आदेश के बाद तहसीलदार ने कब्जा हटवाकर कमरे स्कूल प्रधानाचार्य के सुपुर्द किए। कमरे मिलने से अब स्कूल के बच्चों को बाहर नहीं बैठना पड़ेगा। एलएनटी स्कूल में संचालित प्राइमरी सेक्शन को अब इन कमरों में शिफ्ट किया जा सकेगा।

मलसीसर. राजकीय स्कूल का भवन जिस पर चालीस साल से कब्जा जमा रखा था

खबरें और भी हैं...