\"भाईचारे से मनाएं त्योहार\'
कस्बेके पुलिस थाना परिसर में बुधवार शाम को नवरात्रा महोत्सव को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके थानाधिकारी सवाई सिंह ने कहा कि त्योहार कोई भी हो उसे आपसी भाई चारे के साथ मनाना चाहिए, ताकि उस त्योहार की खुशी ओर भी दुगनी हो जाए। उन्होंने कस्बे में आयोजित होने वाले नवरात्रि महोत्सव की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गरबा महोत्सव के तहत प्रत्येक गरबा स्थल पर पुलिस के जवानों की रात के समय पूरी गश्त रहेगी, साथ ही आम लोगों को भी पुलिस का पूरा सहयोग कर संदिग्ध लोगों की सूचना देनी चाहिए। ताकि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सके। बैठक में सतीश अग्रवाल, चंदन सिंह परिहार, चैन सिंह देवड़ा लादूराम जीनगर ने बताया कि कस्बे के मुख्य बजार में बंद पड़ी रोड लाइट्स को चालू कराने के लिए पंचायत को पाबंद किया जाए। इस मौके दिनेश कुमार पंचाल, रणछोड़ प्रजापति, पंचायत समिति सदस्य हंसमुख जैन, मास्टर असरफ खां, देवाराम रावल, शकूर खां भाटी, रणछोड़ प्रजापति, प्रवीण कुमार सुराणा, भावाराम, भरत कुमार रावल, कांतिलाल माली, मोहन रावल डायाराम चौधरी समेत ग्रामीण मौजूद थे।