पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हज जाने वाले यात्रियों का किया स्वागत

हज जाने वाले यात्रियों का किया स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडार. हजयात्रा पर जाने वाले यात्रियों का कस्बे में स्थित मस्जिद परिसर में मुस्लिम समाज की ओर से स्वागत किया गया। इस मौके मोलाना शाहिद रजा ने यात्रियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद समाज के रमजान खा शेख, हाजी नूरमोहम्मद, फजल मोहम्मद, जाकिर कुरैशी, इलियास कुरैशी, हमीद कुरैशी, हाजी हैदर खा मेहर, हाजी मीरबक्स कुरैशी, हाजी हैदर खा मेहर, समशैर खा सिंधी, जब्बार खा सोढ़ा, इमरान खा, शकूर खा भाटी, मुनीर खा भाटी, रूस्तम खा मुश्ताक शेख समेत मुस्लिम समाज के लोगों ने हज पर जान वाले रफिक कुरैशी उनकी प|ी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के बाद दोनों यात्रियों को जुलूस के रूप में बस स्टैंड तक पहुंचाया, जहां टैक्सी यूनियन की ओर से भी उनका स्वागत किया गया। इस मौके टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शकूर खा पामेरा, लाल भाट, कांतीलाल रावल, अयूब खां मेवाती, शैतान सिंह सोढ़ा, कासम खां युसूफ खा समेत टैक्सी चालक मौजूद थे।