पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जख्मी जख्म का सिरोही पशु चिकित्सालय में इलाज

जख्मी जख्म का सिरोही पशु चिकित्सालय में इलाज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनविभाग ने मंडार के बडेसी गांव के पास झाडिय़ों में घायलास्था में मिले लकडबग्घे को सिरोही पशु चिकित्सालय में लाकर इलाज शुरू करवाया है। लकडबग्घे के घाव करीब एक सप्ताह पुराने होने से करीब तीन घंटे तक उपचार के बाद उसे स्वास्थ्य लाभ के लिए पीएफए संस्था में रखा गया है। डीएफओ शशि शंकर पाठक ने बताया कि घायल लकडबग्घा झाडिय़ों में फंसा होने से गंभीर घायल हो गया था, जिसके शरीर में करीब एक सप्ताह पुराना घाव भी है। गश्ती दल ने रविवार अलसुबह उसे जाल की सहायता से पकड़ कर विभागीय वाहन से सिरोही पशु अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉ. अजय चौहान पशुधन सहायक नरसीराम की टीम ने करीब तीन घंटे तक उपचार किया।

पाठक ने बताया कि उसकी जांघ में दांतों के गहरे करीब पांच-छह निशान है। जो कि किसी पैंथर या जरख के हमले के दौरान हुए होंगे। करीब एक सप्ताह पुराने घाव होने से घाव की सफाई की गई। लकडबग्घा करीब छह वर्ष की मादा है, जोकि भूखा होने से काफी कमजोर पड़ चुका है। उसके स्वस्थ्य होने तक पीएफए में सुरक्षित रखा गया है। उसे दो तीन दिन तक ड्रीप की मदद से स्वास्थ्य लाभ का प्रयास किया जाएगा उसके बाद शीघ्र ही चिडिय़ाघर में भेजना पड़ेगा।



वन विभाग के गश्ती दल में कल्याणसिंह, हरीश जीनगर, प्रवीणसिंह, शेरसिंह मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...