पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोसेवा गोरक्षा के लिए आगे रहने का लिया संकल्प

गोसेवा-गोरक्षा के लिए आगे रहने का लिया संकल्प

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडार. नंदगांव में आयोजित कार्यक्रम में पूजा अर्चना करते अतिथि। फोटो| भास्कर

मंडार. कार्यक्रम में मौजूद क्षत्रिय समाज के लोग। फोटो| भास्कर

मनोरमा गोलोक तीर्थनंदगांव में क्षत्रिय गोरक्षा शौर्य समागम का हुआ आयोजन

भास्करन्यूज | मंडार

मनोरमागोलोक तीर्थ नंदगांव में रविवार को क्षत्रिय गोरक्षा शौर्य समागम का आयोजन किया गया। इस मौके राजपूत समाज के लोगों के साथ गोसेवा प्रेमी, संत महात्मा, समाज सेवी राजनेता शामिल हुए तथा सभी ने एकजुट स्वर में गोसेवा-गोरक्षा में क्षत्रिय समाज के सदैव आगे रहने की सामूहिक उद्घोषणा की। गोऋषि स्वामी दत्तशरणानंद महाराज ने क्षत्रियों को गोरक्षा के कर्तव्य की मार्मिक याद दिलाई। पथमेड़ा गोधाम महातीर्थ के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूनम राजपुरोहित ने बताया कि सभी राजपूत समाज ने एकजुट स्वर में पथमेड़ा गोधाम महातीर्थ रचनात्मक राष्ट्रीय गोसेवा आंदोलन को जालोर-सिरोही के लिए गौरव बताया। साथ ही गोऋषि स्वामी दत्तशरणानंद महाराज के गोसेवा-गोरक्षा संबंधित किसी भी आदेश को सिर माथे मानकर समाज में अपनाने का आह्वान किया। क्षत्रिय समाज ने गोपालन करने तथा गोव्रत लेकर घर-घर पंचगव्य प्रयोग का संकल्प लिया। बड़ी संख्या में गोग्रास के लिए दान की घोषणाएं भी की गई। प्रतापपुरी महाराज-तारातरा बाड़मेर, रघुवीरदास महाराज-मुरली मनोहर धोरा बीकानेर, महामंडलेश्वर संतोष भारती- जुना अखाड़ा, साध्वी देवाजी ठाकुर-देवाजी धाम हरियाणा समेत वरिष्ठ संतों के सानिध्य में क्षत्रिय गोरक्षा संघ के प्रदेशाध्यक्ष रतनसिंह राठौड़ ने समारोह की अध्यक्षता की। इस मौके जिला अध्यक्ष कांग्रेस डॉ. समरजीतसिंह, पदम कंवर पूर्व रेवदर प्रधान, आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, छोटूसिंह भाटी विधायक जैसलमेर, जिला वरिष्ठ सदस्य भूपेंद्र सिंह जाखड़ी, डॉ. शेरसिंह भाटवासन, रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल, समुंद्रसिंह पाली, प्रधान आहोर राजेश्वर कंवर, खेतसिंह, करणसिंह उचियाडा ने कार्यक्रम को संबोधित किया तथा घर-घर गाय पालने, पंचगव्य पदार्थों के उपयोग तथा गोचर की रक्षा का आह्वान किया।

गोसेवा-गोरक्षाके लिए लक्ष्यों का पूरा करने की अपील

रतनसिंहराठौड़ ने गाय और क्षत्रिय समाज के संबंध के पौराणिक कथनों का संदर्भ देते हुए क्षत्रियों को गोसेवा-गोरक्षा के लक्ष्यों को पूरा करने में आगे आने की प्रभावी अपील की। उन्होंने स्वयं को सदैव गोरक्षा के लिए तैयार बताया। इस मौके क्षत्रिय समाज के गौ भामाशाहों तथा विशिष्ट गोसेवा में जुडे बंधुओं का अतिथियों एवं संतों द्वारा श्रीफल, गौ साहित्य, पंचगव्य प्रसाद एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। मंच संचालन डूंगराराम पुरोहित एवं आलोक सिंघल ने किया। अतिथियों का स्वागत पथमेड़ा के गोविंद वल्लभ दास महाराज, सुमन सुलभ महाराज के सान्निध्य में पृथ्वीमेड़ा पंचगव्य प्रा.लि. के निदेशक श्याम सुंदर औदिच्य रिटायर्ट आरएस रघुनाथसिंह, भूरसिंह, धुड़ाराम चौधरी, दिनेश कुमार दांतिया, पथमेडा गोशला महामंत्री प्रवीण कुमार समेत गोसेवकों ने किया।

भामाशाहोंका किया सम्मान

इसमौके संतवृदों के सानिध्य में अतिथियों ने गोधाम पथमेड़ा समेत देश भर में गोसेवा में विशेष योगदान देने वाले भामाशाहों का श्रीफल, शॉल, गोसाहित्य एवं पंचगव्य प्रसाद भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पूर्व महाराजा महावीरसिंह देवड़ा, तेजसिंह देवड़ा पूर्व नरेश सिरोही, रतनसिंह राठौड़ तुरा, मेघराज सिंह सीकर, भूपेंद्रसिंह जाखडी, हरिसिंह केसुआ, उदयसिंह देवड़ा बड़वज, लालसिंह जालोर समेत अन्य भामाशाहों का सम्मान किया गया।

खबरें और भी हैं...