बौद्धिक प्रतियोगिता आयोजित
मंडार| कस्बेमें संचालित आदर्श विद्या मंदिर परिसर में बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान प्रकाश चंद्र पुरोहित ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्र्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके रेवाशंकर, सोनाराम, चेतनदास, अमृत, प्रेमाराम, महेंद्र कुमार बौद्धिक प्रभारी उकसिंह समेत अध्यापक मौजूद थे।