- Hindi News
- श्मशान भूमि की चार दीवारी निर्माण को लेकर विवाद
श्मशान भूमि की चार दीवारी निर्माण को लेकर विवाद
मंडार| ग्रामपंचायत सोरड़ा के मुख्य बस स्टैंड पर बने श्मशान भूमि के चारों ओर चार दीवार के निर्माण को लेकर गुरुवार को दो समुदाय के लोग आपस में उलझ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों समुदाय के लोगों से वार्ता कर समस्या का हल करने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे चली वार्ता के बाद भी समस्या का कोई हल नहीं निकला। इस पर पुलिस थानाधिकारी सवाई सिंह, एएसआई लादूसिंह मंडार नायब तहसीलदार जोध सिंह, पटवारी रेवत राम ने बीना स्वीकृति के निर्माण कार्य को रोकने के आदेश दिए। जानकारी के अनुसार सोरड़ा गांव के मुख्य बस स्टैंड पर स्थित श्मशान घाट पर चार दीवारी के लिए गुरुवार सवेरे लोग अपने स्तर पर चार दीवारी का निर्माण करने के लिए पहुंचे और निर्माण शुरु करवाया। इस पर दूसरे समाज के कई लोग मौके पर पंहुचे और इसकी सूचना प्रशासन को दी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच निर्माण कार्य रूकवा दिया। प्रशासन ने दोनों पक्षों की बात सुनी और समझाइश का प्रयास किया, लेकिन कोई हल नहीं निकलने पर बिना परमिशन के निर्माण कार्य नहीं करवाने के निर्देश दिए।