पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेकाबू ट्रोला की टक्कर से दो भैंस की मौत

बेकाबू ट्रोला की टक्कर से दो भैंस की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही | शहरके निकट कांडला हाइवे पर जीएसएस के पास गुरुवार शाम को बेकाबू ट्रोला की चपेट में आने से दो भैसों की मौत हो गई जबकि दो भैस गंभीर रुप से चाोटिल हो गई। वाहन रुकते ही कुछ लोगों ने चालक की पिटाई कर दी।

पुलिस के अनुसार रामपुरा निवासी मूलाराम देवासी भैंसों को चराकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मंडार की ओर जा रहे एक बेकाबू ट्रोला ने भैंसों को टक्कर मार दी। जिससे दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य भैंस गंभीर रुप से चोटिल हो गई। वाहन रुकते ही कुछ राहगीरों ने चालक की पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने चालक को उसके वाहन के कागजात सहित कोतवाली ले गई।



पुलिस ने चालक की मेडिकल जांच करवाई।