पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्मगुरु के जन्मदिन पर दाउदी बोहरा समाज ने निकाला जुलूस

धर्मगुरु के जन्मदिन पर दाउदी बोहरा समाज ने निकाला जुलूस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दाउदीबोहरा समाज के लोगों ने मंगलवार बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन का जन्मदिन मनाया। सवेरे बोहरावास से जुलूस निकाला गया। यह जुलूस मस्जिद के आमील साहब के नेतृत्व में बोहरावास से रवाना हुआ। जुलूस गाजे बाजे के साथ गांव के हाईवे रोड, पीथापुरा मार्ग, बस स्टैंड, लक्ष्मी मंदिर ,मुख्य बाजार होता हुआ मस्जिद परिसर में पहुंचा। इस दौरान बोहरा समाज के लोग सामूहिक रूप से धर्मगुरु के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके शेख सैफुद्दीन बोहरा, हाथीम भाई, जुझर भाई, शब्बीर भाई, मास्टर सैफुद्दीन बोहरा, फखरू भाई, हुसैन भाई, कादर भाई सहित कई समाजबंधु शामिल थे।

मजलिस का भी हुआ आयोजन

कस्बेमें बोहरा समाज के 104वें धर्म गुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन की जन्मदिन को लेकर समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों मकानों को रोशनी से सजाया। सवेरे मस्जिद में मजलिस का आयोजन हुआ, जिसमें मस्जिद धर्म गुरु के जीवन के बारे में बताकर उनके रास्ते पर चलने की बात की। उन्होंने कहा कि इंसान को नेक रास्ते पर चलकर दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए, यहीं धर्म का संदेश है।

मंडार. दाउदी बोहरा समाज की ओर अपने धर्मगुरू के जयंती पर जुलूस निकाला गया।