- Hindi News
- नवरात्रा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक
नवरात्रा महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक
मंडार| कस्बेमें चार स्थानों पर आयोजित होने वाले गरबा महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को सालंगी माता मंदिर में ठाकोर समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नवरात्री को लेकर समाज के युवाओं की ओर से विचार विर्मश कर अलग-अलग कमेटी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता विमल सिंह ठाकोर ने की तथा सर्वसम्मति से कमेटी के अध्यक्ष पद पर जितेंद्र सिंह नियुक्त किया गया। बैठक में दलपत सिंह, भाव सिंह, प्रताप सिंह ठाकोर, नरपत सिंह रूप सिंह समेत समाज के युवा मौजूद थे। महोत्सव के दौरान कस्बे के कन्हैया गरबा मंडल, पुंछडिया हनुमान मंदिर सार्वजनिक गरबा मंडल की ओर से होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी अलग-अलग बैठक का आयोजन किया गया।