पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौकी में घुसकर कांस्टेबल को पीटा

चौकी में घुसकर कांस्टेबल को पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिवानाथाने की पादरु चौकी में बुधवार शाम को 8-10 जनों ने अंदर प्रवेश कर उत्पात मचाते हुए मौके पर उपस्थित पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट की। घटना की सूचना पाकर सिवाना थानाधिकारी सुमेरसिंह राठौड़ मय जाब्ते के साथ पादरु चौकी पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से भाग छूटे। बाद में पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर दो महिलाओं सहित चार जनों को गिरफ्तार किया। पादरु चौकी के कांस्टेबल घमंडाराम ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कर बताया कि बुधवार को शराब के नशे में धुत छोगा राम पुत्र दजाराम भील, दजाराम पुत्र खेताराम वगैरह 8-10 जने पादरु चौकी में घुस आए तथा उसके साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट की। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने कांस्टेबल के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने दो महिलाओं सहित मुख्य आरोपी छोगा राम दजाराम को गिरफ्तार किया।