क्षत्रिय गोरक्षा शौर्य समागम आज
मंडार| क्षत्रियगोरक्षा संघ की ओर से 14 फरवरी को आयोजित होने वाले मनोरमा गोलोक तीर्थ नंदगांव में ‘क्षत्रिय गोरक्षा शौर्य समागम’ की तैयारियां शनिवार को शुरू हुई। संघ के अध्यक्ष रतनसिंह तुरा, रूगनाथ सिंह धामसीन, राजवीर सिंह नोसरा समेत समाज के वरिष्ठ जन पिछले 15 दिनों से अथक तैयारियों में जुटे हैं।