पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घायल लकड़बग्घा को देखने उमड़ी भीड़

घायल लकड़बग्घा को देखने उमड़ी भीड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बडेसी गांव से पादर जाने वाले मार्ग पर शनिवार को एक घायल लगड़बग्घा नजर आया

वन्यजीव

समीपवर्ती बडेसी गांव से पादर जाने वाले मार्ग पर शनिवार को एक घायल लगड़बग्घा नजर आया। वहां से गुजर रहे गांव के रमेश कुमार मेघवाल मोहब्बतसिंह ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिस पर मौके लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर थाना अधिकारी मोतीराम, भटाना चोकी प्रभारी मुस्ताक कुरेशी मौके पर पहुंचे लोगों को हटाया तथा इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। इस पर पादर चौकी प्रभारी शैरसिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लकडबग्घा किसी वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया है। उसके पीछे के दोनों पैर चोटिल होने के कारण वह नहीं चल पा रहा है। देर शाम को इसकी सूचना जिला मुख्यालय पर देकर वन विभाग की टीम को बुलाया है, ताकि घायल जानवर का उपचार किया जा सके।

मंडार. झाडियों में बैठा घायल लकडबग्घा। फोटो| भास्कर

खबरें और भी हैं...