पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नंदगांव में गो अधिकारों के प्रति चलेगा राज्यव्यापी अभियान

नंदगांव में गो अधिकारों के प्रति चलेगा राज्यव्यापी अभियान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
19 फरवरी को सभी कलेक्टर्स को एक साथ ज्ञापन देने के साथ शुरू होगा अभियान

भास्करन्यूज | मंडार

श्रीमनोरमागोलोक तीर्थ नंदगांव में राजस्थान गोसेवा समिति के प्रादेशिक गोसेवक गोभक्त एवं गोशाला संचालक सम्मेलन में सभी 33 जिला कार्यकारिणियों की घोषणा होने के पश्चात शुक्रवार को गोऋषि स्वामी श्रीदत्तशरणानंद महाराज के सानिध्य में नव प्रदेश कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। शपथ समारोह के साथ ही पूरे प्रदेश में सरकार की गो अधिकारों के प्रति चल रही लगातार उपेक्षा,अनदेखी चुप्पी को तोड़ने के लिए लौकतांत्रिक उपायों के साथ राज्यव्यापी जन जागृति का संकल्प लेते हुए भावी कार्य नीति की घोषणा की गई।

राजस्थान गोसेवा समिति के स्थापक संयोजक एवं नव उपाध्यक्ष पूनम राजपुरोहित च्मानवताधर्मीज् ने बताया कि समिति के प्रादेशिक अधिवेशन में जिलेवार गोसंरक्षण, गोसंवर्धन, गोपालन तथा गोरक्षा गोसेवा संबंधित समस्याओं पर गंभीर चिंतन-मंथन हुआ। कार्यकारिणी की लंबी मंत्रणा बाद 19 फरवरी को सभी 33 कलेक्टरों को गोभक्त-गोसेवक एवं गोशाला संचालक गण प्रदर्शन के साथ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र सौंपेंगे। इसी प्रकार से 29 फरवरी को प्रारम्भ होने जा रहे विधानसभा सत्र से पूर्व सभी 200 विधायकों के घर कार्यालय जाकर गोसेवक भाजपा घोषणा पत्र-2013 में शामिल गोविशयक कार्यों को पूरा करवाने का वचन लेंगे। साथ ही अगले कुछ महीनों में राज्य के 9 हजार से अधिक सरपंचों से गौ-अधिकारों की मांगों पर समर्थन लिया जायेगा।

प्रदेशकार्यकारणी पदाधिकारी एवं क्षैत्रिय मंत्री : प्रधानसंरक्षक गोऋषि स्वामी दत्तशरणानंद महाराज के सानिध्य में मार्गदर्शक मंडल, संरक्षक मंडल तथा प्रदेश कार्यकारणी की सर्वसम्मत घोषणा के बाद कार्यकारिणी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शपथ ली। प्रदेशाध्यक्ष मंहत दिनेशगिरी महाराज-बुद्धगिरी मठ फतेहपुर की अगुवाई में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुनाथ भारती महाराज-सिणधरी,उपाध्यक्ष पूनम राजपुरोहित च्मानवताधर्मीज्, महामंत्री रघुनाथसिंह शिवतलाव-पाली, संगठन मंत्री रामचन्द्र नेहरा-सीकर, कोषाध्यक्ष अशोक कोठारी-भीलवाड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीतिन शर्मा-जयपुर,कार्यालय मंत्री अलोक सिंहल-बाड़मेर ने शपथ ली। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनील जागेटिया भीलवाड़ा, शिवशंकर शर्मा जयपुर,विष्णु मिश्रा अजमेर, छगनलाल बाहेती जोधपुर, एडवोकेट पूनमचन्द भंडारी जयपुर, खेमराज यादव कोटा,राधेश्याम झंवर कुचामन सिटी, कृष्णचंद पारीक हनुमानगढ़,इन्द्रेश हिसारिया हनुमानगढ़,सायरमल मीणा जयपुर,मुकेष दाधीच जयपुर आदि सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।

मंडार. नवगठित प्रदेश गोसेवा समिति ने शपथ ग्रहण की। फोटो| भास्कर

खबरें और भी हैं...