- Hindi News
- अध्यापकों ने मारपीट के परस्पर मुकदमे दर्ज कराए
अध्यापकों ने मारपीट के परस्पर मुकदमे दर्ज कराए
अध्यापकों ने मारपीट के परस्पर मुकदमे दर्ज कराए
मंडार|ग्रामपंचायत पीथापुरा के मोरवड़ा गांव में संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में कार्यरत संस्था प्रधान अध्यापक के बीच मारपीट का मामला पुलिस थाने में दर्ज किया गया। पुलिस एएसआई लादू सिंह ने बताया कि स्कूल के संस्था प्रधान पूरणमल नथू लाल निवासी जयपुर ने पुलिस को रिर्पाट देकर बताया कि दोपहर में स्कूल समय में ऑफिस में अपना कार्य कर रहा था। इस दौरान स्कूल में कार्यरत अध्यापक मुनेस कुमार मीणा पुत्र रामजी लाल मीणा निवासी सवाई माधेपुर ने मारपीट की। दूसरी तरफ, मुनेस कुमार मीणा ने रिपोर्ट देकर बताया कि संस्था प्रधान पूरण मल ने मेरे साथ मारपीट कर चोंटे पहुंचाई। पुलिस ने दोनों रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।