पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला परिवहन विभाग ने अभियान में वसूले 6.11 लाख

जिला परिवहन विभाग ने अभियान में वसूले 6.11 लाख

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही|जिला परिवहनविभाग में चलाएं जा रहे तीन दिवसीय अभियान के दौरान 27 वाहनों को सीज किया गया तथा 6 लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया। जिला परिवहन अधिकारी अचलाराम ने बताया कि सिरोही और मंडार क्षेत्र में 16 से 18 सितंबर तक चलाएं। शेष|पेज 13

जारहे विशेष अभियान के दौरान दो दिन में की गई कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग के निरीक्षक मुकुल वर्मा और श्यामसिंह सोलंकी ने वाहनों की जांच की, इसमें 138 वाहनों पर कार्रवाई के दौरान 27 वाहनों को ओवरलोड पाएं जाने पर सीज किया तथा 108 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला। सिरोही में निरीक्षक वर्मा ने 4 ट्रैक्टर को बजरी ले जाते पाएं जाने पर तथा एक ट्रैक्टर को पत्थर ले जाते पाएं जाने पर सीज किया। उधर, निरीक्षक सोलंकी ने मंडार के जैतावाड़ा मार्ग पर मध्यरात्री के बाद जांच के दौरान 4 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया।