पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं को जागरूक होने की जरुरत : कुमार

महिलाओं को जागरूक होने की जरुरत : कुमार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें आदर्श विद्या मंदिर परिसर में मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके जोधपुर प्रांत विद्या भारती के सचिव महेंद्र कुमार मुख्य वक्ता थे। उन्होंने कहा कि आज इस देश में महिलाओं की संख्या में कमी होती जा रही है, लेकिन इसके बावजूद महिलाएं इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं। इसलिए महिलाओं को जागरूक होना होगा।

समारोह की अध्यक्ष पक्षा कुमारी सुराणा ने कहा कि देश में प्रत्येक मातृ शक्ति को शिक्षा के प्रति गंभीर होने के साथ-साथ जागरूक होना होगा, क्योंकि बालक की प्रथम शिक्षा घर का वातावरण होता है। इसलिए प्रत्येक माताओं को घर के वातावरण को अच्छा बनाकर बालक-बालिकाओं में अ\\\'छे गुण संस्कार देने होंगे। कार्यक्रम में कमला देवी पंचाल संस्था प्रधान प्रकाशचंद्र पुरोहित ने विचार व्यक्त किए। इस मौके बच्चों ने नृत्य, कविता एवं एकांकी की प्रस्तुतियां भी दी। इस मौके समिति के छोगाराम पंचाल, प्रवीण कुमार सुराणा, कांतिलाल माली, विजय सुथार, मावाराम चौधरी, देवीचंद बोकडिया, दिलीप कुमार माली रमेश कुमार घांची मौजूद थे।