- Hindi News
- ओवरलोड वाहनों से वसूला एक लाख का जुर्माना
ओवरलोड वाहनों से वसूला एक लाख का जुर्माना
मंडार. गुजरातसे सोरड़ा, जैतावाड़ा, बांट वाछोल मार्ग से गुजर रहे ओवरलोड वाहनों के पुलिस ने सोमवार को चालान बनाए। मंडार पुलिस थाना अधिकारी सवाई सिंह ने बताया कि सोरड़ा मार्ग पर पुलिस गश्त के दौराना जेतावाड़ा-सोरडा मार्ग पर चार ओवरलोड वाहनों को रूकवाकर इसकी सूचना मंडार परिवहन विभाग के निरीक्षण अखिलेश सिंह चारण दी। इस पर परिवहन विभाग के अधिकारी ने चारों वाहनों को जब्त किया। परिवहन निरीक्षक अखिलेश सिंह चारण ने बताया कि चारो ओवरलोड वाहनों से करीब एक लाख से \\\'यादा जुर्माना लगाया गया है।