कलेक्टर को भेजा ज्ञापन
मंडार. कस्बेके बस स्टैंड से तीन बत्ती तक सड़क निर्माण के दौरान बनाई गई नालियों में सफाई के अभाव में जमा गंदगी को हटाने के लिए कब्रिस्तान में चल रहे सफाई अभियान से जुड़े हाजी कासम खां, सिकंदर खां भाटी, फिरोज खां, अयूब खां भाटी शकूर खां भाटी ने कलेक्टर को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में बताया कि नालियों की निर्माण के बाद एक बार भी सफाई नहीं हुई है, जिससे नालियां कचरे से अटी पड़ी है। इस कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है, साथ ही गंदगी के कारण बीमारियों का कभी अंदेशा लगा हुआ है। वहीं कस्बे के कब्रिस्तान के पास से गुजरने वाली नालियों की भी सफाई नहीं होने से समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने ज्ञापन में चेतावनी दी कि, अगर तीन-चार दिन में नालियों में जमा पड़ी गंदगी को नहीं हटाया गया, तो समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचकर रोष व्यक्त करेंगे।