पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सार्वजनिक पेचके को लेकर विवाद, धरने पर बैठे ग्रामीण

सार्वजनिक पेचके को लेकर विवाद, धरने पर बैठे ग्रामीण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके मुख्य बाजार में सार्वजनिक पेचके को लेकर पंच महाजन और ग्रामीणों के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सामने आया। मंगलवार को नाराज ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया।

पूर्व में भी पंच महाजन ग्रामीणों के बीच विवाद होने के प्रशासन द्वारा सार्वजनिक पेचके को अपने में कब्जे में लेकर इस मामले को रिपोर्ट कलेक्टर कार्यालय में भेजने के बाद प्रशासन द्वारा पंचमहाजन ग्रामीणों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। जिस पर ग्रामीण पंचमहाजन द्वारा यह मामला न्यायालय में ले जाने के बाद पिछले चार-पांच माह से मामला शांत था। लेकिन, सोमवार रात मजदूरों द्वारा कार्य करने की शिकायत पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर रात को मौके पर पहुंचकर मजदूरों से पूछताछ की, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने उन्हें शांति भंग के आरोप मेंं गिरफ्तार किया। इधर, सवेरे सतीश भाई अग्रवाल, चंदन सिंह परिहार, सरपंच राजाराम कोली ,नरोत्म अवस्थी, छगन लाल, सिकंदर खां भाटी, देवी सिंह देवड़ा, हाजी कासम खां, मोटाराम चौधरी, लादुराम जीनगर, अर्जुन सिंह सहित कई ग्रामीण सार्वजनिक पेचके में मजदूरों के प्रवेश की बात को लेकर धरना प्रदर्शन किया। शेष| पेज 15

इधर,थानाधिकारी मोतीराम जाट ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों का कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने सार्वजनिक पेचके में प्रवेश करने पर 9 मजदूरों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

मंडार. सार्वजनिक पेचके के मामले को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...