- Hindi News
- वसूली के लिए प्रशासन और बैंक करेंगे सहयोग
वसूली के लिए प्रशासन और बैंक करेंगे सहयोग
राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित
भास्करन्यूज | सिरोही
कलेटरवी.सरवन कुमार ने कहा कि रोडा एट के तहत वसूली में जिला प्रशासन बैंकों का पूरा सहयोग करेगा। इसके लिए उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदार समेत अन्य राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। वे राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक में आयोजित विभिन्न शाखा प्रबंधकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ऋणियों से वसूली के लिए सूचीबद्घ निर्धारित कार्यक्रम बनाकर संबंधित क्षेत्र के उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार से संपर्क कर कार्य करने का सुझाव दिया। उन्होंने राज. मरूधरा ग्रामीण बैंक की ओर से सरकार के कार्यक्रमों में सहयोग की प्रशंसा करते हुए बैंकिंग अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे गरीब व्यक्तियों को स्वरोजगार के लिए ऋण संसाधन उपलध कराने में सहयोग करें। उन्होंने बैंक में ग्राहक सेवा को गुणवत्तापूर्ण बनाने पर बल देते हुए कहा कि रोडा एट के तहत वसूली के लिए जनवरी महीने में अभियान संचालित किया जाएगा। उन्होंने जिले में जनजाति क्षेत्र के लोगों के साथ मधुर व्यवहार कर आपसी समझ विकसित करने को कहा।
राज्य के 15 जिलों में है 507 शाखाएं
राजस्थानमरूधरा ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक आर.सी शर्मा ने बताया कि किसान बैंक को निर्धारित अवधि में ऋण को चुकता कर याज में राहत प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी कारण से खाता अवधि पार हो गया हो तो बैंक की समझौता प्रस्ताव योजना का लाभ उठाकर राहत एवं नया ऋण प्राप्त सकते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 15 जिलों 507 बैंक की शाखाएं कार्य कर रही हैं और 10 हजार 500 करोड़ रुपए का बिजनेस है।
31मार्च तक ऋणियों को मिल सकती है राहत
क्षेत्रीयप्रबंधक ए.एस.चारण ने एनपीए खातों की वसूली के लिए रोडा में केस दर्ज कराने में समझौता प्रस्ताव योजना के तहत आगामी 31 मार्च तक ऋणियों को राहत दिलाने की बात कही। बैठक का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक धीरेंद्र सिंह सोलंकी ने किया। बैठक में तकनीकी अधिकारी डीसी सिंघवी, शाखा प्रबंधक मंडार जी.एस राणावत सरूपगंज पी.सी. सुराणा समेत सिरोही एवं पाली जिले के समस्त शाखा प्रबंधक मौजूद थे।