बच्चे की िहम्मत से अपहरणकर्ता भागे
पदमपुर (श्रीगंगानगर) कस्बेमें सोमवार देर शाम सवा सात बजे एक आठ वर्षीय बच्चे की हिम्मत से उसके अपहरण का प्रयास विफल हो गया और आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। थाना प्रभारी के मामले को गंभीरता से नहीं लेने पर लोगों ने थाने में हंगामा करते हुए उन्हें खरीखोटी सुनाई। घटना के बाद से शहर के लोगों में दहशत है। शहर के वार्ड 15 में व्यापार मंडल के सरंक्षक शंकर गर्ग के पोते भव्य का तीन बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। भव्य उस वक्त घर के बाहर खेल रहा था।
भव्य ने बताया कि उसे बाइक पर बैठे बीच वालेे आदमी ने मुंह दबोचकर उठा ले जाने की कोशिश की। उसके छटपटाहट शोर मचाने पर साथ खेल रहे बच्चे भी पीछे भागने लगे। सौ मीटर की दूरी तक सरकारी स्कूल बाल मंदिर तक बच्चे की छटपटाहट शोर मचाने पर अपहरणकर्ताओं के हौसले पस्त हो गए और वे बच्चे को वहीं छो़ड़कर बिना नंबर की बाइक पर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड के लोग वहां पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलते ही पदमपुर पुलिस चारों तरफ नाकेबंदी करवा दी। मगर आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। लोगों का कहना है िक कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है और घटनास्थल पर थाना प्रभारी के नहीं आने पर रोष जताया। उन्होने एसओ पर कार्रवाई की मांग की।