ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी युवक की मौत
लाडपुरापेट्रोल पंप के पास सोमवार दोपहर ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इससे ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे मजदूर की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई।
लाडपुरा चौकी प्रभारी मीठू लाल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजौलिया की ओर से पत्थर भरकर मांडलगढ़ की ओर जा रही थी। दोपहर तीन बजे लाडपुरा पेट्रोल पंप के पास ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे रामपुरिया (धाकड़ खेड़ी) निवासी मजदूर लालू (30) पुत्र राजू मीणा की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर मौत हो गई।
पुलिस चौकी से जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबा शव निकलवाकर मांडलगढ़ अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद चालक ट्रेलर को भगा ले गया। ट्रैक्टर चालक भी भाग निकला। ट्रेलर उदयपुर परिवहन विभाग से पंजीकृत है।