पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुरड़ा में दूरसंचार केंद्र का शुंभारभ

हुरड़ा में दूरसंचार केंद्र का शुंभारभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पडोदास कोठियां में बीएसएनल टावर लगेंगे

भास्करन्यूज | हुरड़ा

बीएसएनएलके महाप्रबंधक धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की सभी पंचायतों को ओएफसी से जोड़ा जाएगा। पंचायत स्तर पर भी बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जाएगा। महाप्रबंधक शर्मा हुरड़ा पंचायत मुख्यालय पर नए एक्सचेंज के शुभारंभ पर बोल रहे थे। शर्मा ने कहा कि हुरड़ा में जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन बंद हैं, शीघ्र उन्हें चालू कराने के साथ पुराने बकाया पर छूट की व्यवस्था की जाएगी।

शर्मा ने कहा कि कोठियां पडोदास में शीघ्र ही बीएसएनएल के मोबाइल टावर शुरू कर सुविधा शुरू होगी। कोठियां में अब तक टावर चालू नहीं हो पाया है। उपमंडल अभियंता बीसी जोशी ने बताया कि एक्सचेंज के शुभारंभ पर 11 आवेदकों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किया। नए एक्सचेंज शुरू होने के साथ ही हुरडा के नंबर बदल गए हैं।