बागौर. अखिलमेवाड़ जाट महासभा के जिलाध्यक्ष रामेश्वरलाल जाट ने मांडल तहसील जाट महासभा अध्यक्ष पद पर नयाखेड़ा चांखेड़ निवासी मांगीलाल जाट को मनोनीत किया। वहीं युवा जाट महासभा तहसील अध्यक्ष पद पर जोरावरपुरा निवासी भैंरूलाल जाट को मनोनीत किया। दोनों को 15 दिन में कार्यकारिणी गठित करने को कहा गया।