पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांडलगढ़ में कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्यों ने की क्रॉस वोटिंग

मांडलगढ़ में कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्यों ने की क्रॉस वोटिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडलगढ़| मांडलगढ़पंचायत समिति में कांग्रेस के सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की। इससे भाजपा के 12 पंस सदस्य होने के बावजूद प्रधान प्रत्याशी घनश्याम कंवर सिंगोली को 18 वोट मिले जबकि कांग्रेस के 10 पंचायत समिति सदस्य होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी नीरजा कंवर को चार वोट ही मिले। कांग्रेस की सदस्य मंदरास मेघवाल ने वोटिंग नहीं की। निर्दलीय प्रत्याशी सहित कांग्रेस के पांच पंस सदस्यों द्वारा क्रॉस वोटिंग करने से भाजपा प्रधान प्रत्याशी के 18 वोट हो गए।

12 पंचायत समितियों में आठ महिला प्रधान

जिलेकी 12 पंचायत समितियों में से आठ में महिला प्रधान बनी हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि आरक्षण से ज्यादा प्रधान पद पर महिलाओं को मौका मिला है। महिलाओं के 50 फीसदी आरक्षण के हिसाब से जिले की छह पंचायत समितियों में उनके लिए सीटें रिजर्व थीं लेकिन आसींद सुवाणा में भी महिला प्रधान बनने से इनकी संख्या आठ हो गईं।