- Hindi News
- 25 मिनट फंसा रहा टैंपो में, आखिर टूट गई सांस
25 मिनट फंसा रहा टैंपो में, आखिर टूट गई सांस
दो हादसे, एक की मौत, दो घायल
भीलवाड़ा.मांडलमें टैंपो ट्रक की भिड़ंत में टैंपो चालक की मौत हो गई, जबकि मंडपिया स्टेशन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मांडल थाने के दीवान चिराग अली ने बताया कि मांडल निवासी राधेश्याम (43) पुत्र देवीलाल तेली शनिवार रात आठ बजे मांडल कस्बे से टैंपो लेकर ब्यावर रोड पर जा रहा था। मांडल तालाब की पाल के पास आसींद की ओर से आए ट्रक ने टैंपो को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि चालक राधेश्याम टैंपो में फंस गया। सूचना पर पुलिस ग्रामीण पहुंचे। इससे पहले ही ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया था। पुलिस ने टैंपो में फंसे राधेश्याम को करीब 25 मिनट बाद मुश्किल से बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने से पुलिस जीप से राधेश्याम को जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव मुर्दाघर में रखवाया गया है, जहां रविवार सुबह उसका पोस्टमार्टम होगा। इसी तरह मंडपिया स्टेशन क्षेत्र में हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मूलतया बिहार हाल मंडपिया निवासी अजय पुत्र चुलहाय माली पिंटू पुत्र सत्येंद्र सिंह कहार घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।