पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहुमत गुरुजी के साथ था लेकिन आम सहमति नहीं बनी

बहुमत गुरुजी के साथ था लेकिन आम सहमति नहीं बनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. भाजपाके जीते जिला परिषद सदस्यों का जिला प्रमुख पद के लिए बहुमत पूर्व विधायक बद्रीप्रसाद गुरुजी के साथ था लेकिन गुरुजी द्वारा पहले विधानसभा चुनाव में पार्टी के साथ की गई बगावत उनके जिला प्रमुख पद तक पहुंचने में रोड़ा बन गई। भाजपा के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि अंतिम समय तक गुरुजी का नाम जिला प्रमुख के लिए सबसे ऊपर था लेकिन राज्यसभा सांसद वीपी सिंह मांडलगढ़ विधायक कीर्ति कुमारी गुरुजी के नाम पर राजी नहीं हुए। इसलिए गुरुजी के नाम पर आम सहमति नहीं बन पाई। रूपलाल जाट, रामेश्वर जाट शक्तिसिंह के पास बहुमत नहीं था। इसलिए आम सहमति जिला महामंत्री एवं मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर के करीबी पीरचंद सिंघवी के नाम पर बन गई। जब प्रदेश नेतृत्व को सिंघवी के नाम की जानकारी दी गई तो उन्होंने भी कोई आपत्ति नहीं की और सिंघवी के नाम को हरी झंडी दे दी। सिंघवी के जिला प्रमुख बनने में एक जैन संत की सिफारिश भी महत्त्वपूर्ण रही।