पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा के 10 कांग्रेस के दो प्रधान बने

भाजपा के 10 कांग्रेस के दो प्रधान बने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले की 12 पंचायत समितियों में शनिवार को हुए प्रधान के चुनाव में 10 में भाजपा और दो में कांग्रेस के प्रधान चुने गए। भाजपा के सदस्यों ने आसींद रायपुर और कांग्रेस के सदस्यों ने मांडलगढ़ में क्रॉस वोटिंग की। रायपुर में भाजपा प्रत्याशी ने बगावत कर कांग्रेस का साथ लेकर प्रधान के लिए निर्दलीय पर्चा भर दिया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली और आखिरकार भाजपा की ही प्रधान बनीं।

मांडलगढ़ में भाजपा के पास बहुमत होते ही भी उन्होंने कांग्रेस के सदस्य तोड़ लिए। यहां कांग्रेस के पांच सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की। आसींद में एक भाजपा से विजयी पंस सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की। प्रमुख नेताओं में सुवाणा में मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर की प|ी सरोज देवी, सहाड़ा में पूर्व मंत्री डॉ. रतनलाल जाट के पुत्र कमलेश चौधरी, जहाजपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष शिवजीराम मीणा कोटड़ी में जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर के भाई की प|ी सुमन गुर्जर प्रधान बनी हैं। जिले की 12 पंचायत समितियों में से आठ में महिलाएं प्रधान निवार्चित हुई हैं।