पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में गूंजे जयकारे

वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में गूंजे जयकारे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालकी की जगह-जगह पूजा अर्चना

इसदौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने घट यात्रा का गांव में जगह-जगह स्वागत कर पालकी में विराजमान महावीर भगवान की पूजा अर्चना कर मंगल कामना कर परिजनों की सुख-समृद्धि की कामना की।

नाचते-गातेचल रहे श्रद्धालु

कस्बेके प्रमुख मार्गो से गुजर रही घटयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद महिला एवं पुरुष पार्श्वनाथ भगवान के भजनों पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। साथ ही पार्श्वनाथ भगवान के जयकारे की गूंज के चलते पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

रोपां. 1. पारोली में वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ पर निकाली घट यात्रा में पालकी में बिराजमान महावीर भगवान। 2. यात्रा में भगवान के जयकारों के बीच नाचते श्रद्धालु।

भास्कर न्यूज। रोपा

गणनीआर्यिका विशुद्धमति माताजी के सानिध्य में घटयात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ शनिवार को पारोली कस्बे में सकल दिगम्बर जैन समाज की ओर से तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

महोत्सव की श्ुारुआत में सुबह 8.15 बजे दिगम्बर जैन समाज मंदिर से गाजे-बाजे के साथ घट यात्रा निकाली गई। घटयात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। ध्वजारोहण घीसालाल गोदा नीमच वालों ने तथा दीप प्रज्वलन नरेश गोधा ने किया। कार्यक्रम में कन्हैयालाल बाकलीवाल, कैलाश चन्द्र कासलीवाल, नंदलाल सोगानी, नाथूलाल सेठी, कई समाजजन मौजूद थे।

आजये होंगे कार्यक्रम

बिरदीचन्द कासलीवाल ने बताया कि रविवार को वेदी प्रतिष्ठा कार्यक्रम मे शांति मंडल विधान तथा आठवां गणिनी पदारोहण समारोह का आयोजित किया जाएगा।