मशीन नहीं पहुंची तो नहीं बने कार्ड
मांडलगढ़ |ग्राम पंचायत जोजवा के भामाशाह शिविर में आधार पंजीयन की मशीन नहीं पहुंचने से शिविर के दूसरे दिन शनिवार को भी ग्रामीण परेशान रहे। ग्राम के युसूफ मंसूरी ने बताया कि शिविर में आधार पंजीयन के लिए शनिवार शाम तक भी कोई मशीन नहीं लगाई गई जिससे ग्रामीणों को भामाशाह पंजीयन कराने में समस्या आई एवं लोगों के आधार कार्ड नहीं बने। इस बारे शिविर प्रभारी नारायण सिंह का कहना कि इस बारे में जिले के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है।