पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार गुरुओं की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

चार गुरुओं की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भव्य शोभायात्रा एवं भजन संध्या आज

भास्करन्यूज |कंवलियास

हाईवेरोड स्थित रोकड़िया हनुमान मंदिर में शनिवार से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। महोत्सव के तहत ब्रह्म मुहूर्तम ें पंडित राधेश्याम शर्मा टोकरवाड के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना कर मंडल स्थापना एवं गणेश पूजन कर गुरु गोरक्षनाथ महाराज, ब्रह्मलीन ऊंकारनाथ महाराज, बालनाथ महाराज प्रभुनाथ महाराज की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की।

कंवलियास आश्रम के महंत बाबूनाथ महाराज के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में दौलतगढ़ के महंत शंभूनाथ, हिंगोनिया आश्रम के महंत शंकरनाथ, भैरूनाथ अखाड़ा के पीठाधीश पीर गंगानाथ, जालौर-मारवाड़ राजगुरु कैलाशनाथ, राताढूंडा महंत मंगलनाथ, तिलौली के महंत लहरूनाथ महाराज सहित घनश्याम दाधीच, किशन उपाध्याय, रतन तेली, सुरेश सोनी, कंवलियास सरपंच गोपालनाथ योगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस अवसर पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकालने के साथ भजन संध्या आयोजित की जाएगी।