सीपीटी के नए पैटर्न में इंग्लिश और रीजनिंग के पेपर शामिल
भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा
कॉमनप्रोफिशिएंसी टेस्ट (सीपीटी) के पैटर्न में बदलाव किया गया है। इसमें इंग्लिश रीजनिंग का पेपर भी शुरू किया गया है। सीपीटी का नाम भी बदलकर सीए फाउंडेशन हो जाएगा। सीए पाठ्यक्रम में दस साल बाद किया जा रहा यह बड़ा बदलाव महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है। यह जानकारी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आॅफ इंडिया (आईसीएआई) के रीजनल मेंबर नीतीश अग्रवाल ने रविवार को यहां दी। वे भीलवाड़ा ब्रांच के चुनाव में बतौर निर्वाचन अधिकारी आए थे। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि इस प्रोफेशनल कोर्स में नया पैटर्न अगले सत्र से लागू हो जाएगा। यानि कि मई 2016 में जिन छात्रों के रजिस्ट्रेशन होंगे, उनके एग्जाम दिसंबर 2016 में नए पैटर्न से होंगे। फिर यह कोर्स भी सीपीटी रहकर सीए फाउंडेशन हो जाएगा। साथ ही पहले जहां ऑब्जेक्टिव टाइप के ही प्रश्न पूछे जा रहे थे, अब दो पेपर होंगे। जिनमें प्रश्नों के जवाब लिखकर देने होंगे। अग्रवाल के अनुसार सीए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर सकें, इसे ध्यान में रखकर ही ये बदलाव किए गए हैं।
बैंकों, निकायों और इस तरह की तमाम संस्थाओं में डबल अकाउंटिंग प्रणाली लागू हो गई है। भारतीय रेलवे भी इसे ही अपनाने वाला है। इसमें आईसीएआई की अहम भूमिका रहेगी। अग्रवाल ने बताया कि अजमेर मंडल को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लिया गया है। यहां इंस्टीट्यूट की टीम के साथ डबल अकाउंटिंग प्रणाली पर काम किया जाना है। इसका ड्राफ्ट तैयार हुआ है। सिंगल अकाउंटिंग सिस्टम में फ्रॉड होने की आशंका रहती है। डबल में वह समाप्त हो जाएगी। इससे अकाउंटिंग निगरानी को बल मिलेगा, साथ ही व्यवहार के दोनों पक्षों पर नजर रहेगी।
औरक्या-क्या बदलेगा
{पेपर अब 200 की बजाय 400 अंकों के होंगे।
{ छात्रों को चार की बजाय छह पेपर देने होंगे।
{ इंग्लिश और बिजनेस कम्यूनिकेशन को भी जोड़ा जा रहा है।
{ फाइनल में इन्फॉर्मेशन सिस्टम कंट्रोल एंड ऑडिट की जगह फाइनेंशियल सर्विसेस एंड केपिटल मार्केट विषय शामिल किया है।
{ डायरेक्ट टैक्स में एडवांस्ड टैक्स मैनेजमेंट इंटरनेशनल टैक्सेशन लॉस शामिल किया गया है।
10 साल बाद बदलाव
आईसीएआईकी रीजनल कौंसिल के मेंबर ने दी जानकारी
नीतीश अग्रवाल