‘शिक्षा ही मानव विकास की कुंजी’
सर्वोदयशिक्षण छात्रावास प्रांगण में सवेरा संस्थान के वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुआ राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि समर्पण भाव से की गई सेवा ही मानव में प्रेम भाव की भावना को जागृत करती है। शिक्षा ही मानव विकास की कुंजी है, जो व्यक्ति के विकास को प्रभावित करती है। स्वयं सेवी संस्थाएं सकारात्मक दृष्टि से विकास में सहभागिता निभा रही है।
समारोह में सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि युवाओं को सामाजिक सरोकार में योगदान देकर देश के विकास में अपनी सहभागिता निभाना ही अपना राष्ट्र धर्म है। आज समाज के हर वर्ग के उत्थान एवं कमजोर व्यक्तियों की मदद हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि समाज का अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्य धारा से जुड़ सके। समारोह के अति विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव आेसिया विधायक भैराराम सियोल ने कहा कि सेवा करने के लिए उम्र की लगन की जरूरत है। देश का किसान सक्षम होगा तो ये देश विकास की नई चुनौतियों को छूकर विकास के नए कीर्तिमान बनायेंगे। खेती में भी आज नवीनीकरण वैज्ञानिक पद्धति जरूरी है, जाे कि शिक्षा की गुणवत्ता से ही संभव है। इस दौरान जयगुरूदेव संगत के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमाराम लेटा ने कहा कि गौ रक्षार्थ शाकाहार अपनाने से सकारात्मक बुद्धि का विकास होता है। शाकाहार जीवन श्रेष्ठ विकल्प है। कार्यक्रम के दौरान गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम डेलू, काश्मीर सरपंच बनाराम सारण, जाट नवयुवक मंडल के अध्यक्ष खेराजराम हुड्डा, पचपदरा सरपंच विजयसिंह खारवाल ने विचार व्यक्त किए। समारोह में शिक्षा एवं सामाजिक सरोकार में अग्रणी रही प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सवेरा संस्थान के सचिव खींयाराम चौधरी ने वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जालोर संगत जिलाध्यक्ष लालाराम चौधरी, जगदीश भार्गव, केहराराम गोदारा, बजरंग कड़वासरा, कृषि मंडी डायरेक्टर बाबूलाल नामा, रामलाल विश्नोई, रामकरण शर्मा, चुनाराम भांभू, भूराराम जांणी, प्रहलादराम चौधरी, वगताराम जांगू, जोगाराम सारण, जीयाराम जांखड़, सुरेश सियाग, राजेंद्र बेनीवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चितारा ठाकराराम प्रजापत ने किया।
बालोतरा.कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय।