भागवत भय का निवारण करती है : शास्त्री
थोब | निकटवर्तीसाथूनी पुरोहितान गांव के ठाकुरजी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। कथा के तीसरे दिन कथावाचक भरत भाई शास्त्री ने कहा कि भागवत भय का निवारण करती है। मनुष्य को हमेशा पुण्य का कार्य करना चाहिए। गुरु वो होता है, जो मार्गदर्शन करें और मोक्ष के द्वार तक जाने का मार्गदर्शन करवाएं। भागवत में श्लोक का वाचन करते हुए कहा कि जो संत की सेवा करता है, उसके पूर्वजों के सातों जन्मों के किए गए पाप दूर हो जाते हैं। कथा के अंत में भजन मंडली में मुख्य कलाकार रिद्धी दवे उनकी टीम ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इसके बाद रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चार पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।