- Hindi News
- अलग कक्षा में बैठेंगे मॉडल स्कूल के बच्चे
अलग कक्षा में बैठेंगे मॉडल स्कूल के बच्चे
{ डीईअो रमसा एडीपीसी ने किया बागौर मॉडल स्कूल का निरीक्षण
भास्करन्यूज. भीलवाड़ा
जिले में जिन मॉडल स्कूलों का काम अधूरा है उनके बच्चे अब सामान्य स्कूल के बच्चों के साथ एक ही कक्षा में नहीं बैठेंगे। यह निर्देश डीईओ माध्यमिक महेंद्र वर्मा ने शनिवार को राउमावि बागौर के निरीक्षण के दौरान दिए। गौरतलब है कि इस संबंध में दैनिक भास्कर ने दो दिसंबर को दोहरे मापदंडों ने बिगाड़ दिया शिक्षा का मॉडल शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था।
इसमें बताया था कि पांच मॉडल स्कूलों के भवन कंपलीट नहीं होने से सामान्य स्कूलों के बच्चों के साथ ही मॉडल स्कूलों में प्रवेशित बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इसमें आधे बच्चे टाई पहनकर रहे हैं और आधे बच्चे सरकारी स्कूल की ड्रेस में आते हैं। इस समाचार के बाद शनिवार को डीईओ वर्मा, रमसा के एडीपीसी योगेश पारीक एडीईओ रोशनलाल तोतला राउमावि बागौर पहुंचे। डीईओ ने बताया कि राउमावि के प्रिंसिपल को निर्देश दिए हैं कि मॉडल स्कूल के बच्चों की अलग कक्षा संचालित होगी। इसके अलावा निर्माणाधीन भवन को एक जनवरी से पहले कंपलीट कर बच्चों को वहां बिठाने के निर्देश दिए। उन्होंने ठेकेदार को पाबंद करने के लिए निर्देशित किया।
एचएम को नोटिस
रामाविदरीबा में एक ही कमरे में 32 बच्चे अर्द्धवार्षिक परीक्षा दे रहे थे। डीईओ ने अलग कक्षा में बिठाने के निर्देश दिए। शौचालय गंदा होने पर एचएम को नोटिस दिया। रामावि मेजा राउमावि मांडल में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की। मेजा में फर्सी को वापस हटाकर सही तरीके से लगाने के लिए कहा। भादू कोचरिया में स्थिति संतोषजनक थी।
2 िदसंबर को भास्कर में प्रकाशित खबर