शादी का झांसा दे युवती से ज्यादती
मांडल. युवतीको शादी का झांसा देकर सात महीने तक ज्यादती करने का मामला पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया है। इस मामले की एफआईआर आसींद पुलिस ने मांडल थाने भेजी।
थानाधिकारी मुकुंद सिंह ने बताया की युवती ने जाली निवासी हेमेन्द्र सिंह पुत्र सुर सिंह राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दी। युवती आरोपी एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे। दोनों में मेल-मिलाप बढ़ गया। 19 मार्च को आरोपी हेमेंद्र उसे बहलाकर कांकरोली ले गया था। वहां सात महीने तक यौन शोषण किया। उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर हेमेन्द्र के परिजन दोनों को वहां से ले आए। उसे हेमेंद्र की प|ी के रूप में रखने का आश्वासन देकर अपने पक्ष में बयान दिलवा लिए। आरोपियों ने रिश्तेदार के साथ मिलकर चैकअप के बहाने गर्भपात करवा उसे अहमदाबाद छोड़ आए। इसके बाद हेमेंद्र को नहीं देखा। करीब दो महीने पहले हेमेंद्र की प|ी बनकर जाली गई, लेकिन हेमेंद्र के माता-पिता ने घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह गांव में ही रहने लगी। इस बीच, हेमेंद्र के शादीशुदा होने का भी पीडि़ता को पता चला।