मांडलगढ़ में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
मांड़लगढ़. वसुंधराराजे सरकार के एक साल के कार्यकाल को कांग्रेस ने नकारा बताया। सरकार की नीतियों के खिलाफ शनिवार को युवक कांग्रेस एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। स्टेच्यू सर्किल पर नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया। इस दौरान जिला महा सचिव विशाल तिवाडी, सचिव भूपेन्द्र सिंह पुरावत, विनायक मालवीय, संपत जाट, जफर टांक, प्रदीप मीणा, राजेन्द्र ऐरवाल, राधेश्याम धाकड़ आदि कई कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।