पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या के मामले में मां बेटे सहित तीन गिरफ्तार

हत्या के मामले में मां-बेटे सहित तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हत्याकांड

भीलवाड़ा. मामूलीबात को लेकर एक अधेड़ की हत्या करने के आरोपी मां-बेटे सहित तीन लोगों को मांडलगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया गया है। थाना प्रभारी पांचूराम ने बताया कि कंजर बस्ती निवासी गोपाल (55) पुत्र काना कंजर पर मामूली बात को लेकर नौ दिसंबर की रात चार जनों ने पत्थर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया था। गोपाल को उदयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां शुक्रवार सुबह गोपाल ने दम तोड़ दिया था। हत्या की इस वारदात में लिप्त मुकेश पुत्र रणजीत कंजर, इसकी मां काली संजय पुत्र कंचनिया कंजर को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है।

यहथा विवाद

कंजरबस्ती में ही कंजर समाज का देवस्थल है। गोपाल (मृतक) की बेटी ने पिछले दिनों देवस्थल के पास स्थित एक पेड़ से टहनी काट ली थी। इसी बात को लेकर नौ दिसंबर को मुकेश ने शराब पीने के बाद काना से झगड़ा किया। इस दौरान अन्य आरोपी भी वहां पहुंच गए और काना पर जान लेवा हमला कर दिया था।