भगवानपुरा से युवक लापता, मोबाइल भी बंद
भीलवाड़ा. भगवानपुरागांव का एक युवक दो दिन पूर्व लापता हो गया। रविवार को मांडल पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने बताया कि भगवानपुरा निवासी लोकेश तिवाड़ी 12 दिसंबर को सुबह सात बजे घर से निकला। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद है। परिजनों ने लोकेश की संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने गोपाल तिवाड़ी की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर लोकेश की तलाश शुरू कर दी।