खेत पर किसान की संदिग्ध मौत
मांडलगढ़. जोजवागांव में खेत पर रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीगोद पुलिस के अनुसार जोजवा निवासी श्यामलाल (40) पुत्र नंदा खटीक शनिवार शाम फसल की रखवाली करने खेत पर गया। रविवार सुबह उसका भतीजा छोटू पुत्र बंशीलाल चाय देने खेत पर पहुंचा। उसे श्यामलाल मृत मिला। भतीजे ने परिजनों पुलिस को सूचना दी। शव को मांडलगढ़ अस्पताल ले जाया गया। श्यामलाल की मौत के कारणों का खुलाया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हो सकेगा।