पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

सीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें सीसी रोड का निर्माण जारी है। लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाया है। ग्राम पंचायत की ओर से सात-आठ दिन पहले पंचायत समिति कार्यालय के निकट बनाया गया सीसी रोड में दरारें गई हैं। उल्लेखनीय है कि इस सीसी रोड निर्माण के लिए ढाई लाख रुपए स्वीकृत हुए थे।

मोहन कॉलोनी निवासी सुशील सारस्वत ने बताया कि कॉलोनी में सीसी रोड में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र प्रताप सुवालका ने बताया कि सीसी रोड निर्माण में लापरवाही बरती गई है तो इसकी जांच करवाई जाएगी। सरपंच जगदीश चौधरी ने सीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री लगाने के आरोपों को निराधार बताया।

उन्होंने कहा कि अभी रोड पूरा नहीं बना है। निर्माण के दौरान वाहनों के गुजरने से अगर कहीं से रोड क्षतिग्रस्त हो गया है तो इसे ठीक करवा दिया जाएगा।

^सीसीरोड में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत मिली। मामले की जांच करवाई जाएगी। -रामस्वरूपप्रजापत, विकासअधिकारी, मांडल