पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हक के लिए आगे आएं: भील

हक के लिए आगे आएं: भील

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हकके लिए समाजजन आगे आएं। इसके लिए शिक्षित होना जरूरी है। यह बात राजस्थान भील विकास समिति की ओर से रविवार को बिहाड़ा में आयोजित सम्मेलन में समिति के प्रदेश अध्यक्ष नारूलाल भील कही।

सामाजिककुरीितयां दूर करें

समितिसंस्थापक छीतर लाल ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रकाश डालते हुए लोगोंे से सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने संगठित रहने का आव्हान किया तािक समाज का विकास हो सके। उन्होंने युवाओं से दहेज प्रथा, बाल विवाह सहित विभिन्न सामाजिक कुरीितयों काे दूर करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार, जिला सचिव ईश्वर लाल, कोषाध्यक्ष देवीलाल, तहसील अध्यक्ष घीसालाल, युवा संगठन अध्यक्ष सुगनलाल ने भी संबोधित किया। घीसालाल भील के राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर उनका अभिनंदन किया गया।

पेंशनर्समंच की बैठक 18 को

मांडलगढ़.पेंशनर्सडे पर 18 दिसंबर को राजस्थान पेंशनर्स मंच उपशाखा की बैठक सुबह 11 बजे त्रिवेणी में होगी। उपशाखा अध्यक्ष नंदलाल मेवाड़ा ने बताया कि बैठक में मंच के जिलाध्यक्ष राजेश पाठोद्या विचार रखेंगे।